गर्भवती महिला को आयरन से भरपूर भोजन करना चाहिए | पालक, ब्रोकोली, चुकंदर, अनार, सहजन, खजूर, गुड़ और मूंगफली का लड्डू में आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। गर्भावस्था में हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत ही जरूरी है। इसके लिए हर रोज सुबह-शाम एक गिलास दूध पिए | दही बादाम में भी सबको भरपूर कैल्शियम मिलेगा।
गर्भावस्था में कब्ज की समस्या से बचने के लिए फाइबर युक्त भोजन का सेवन करें | हरी पत्तेदार सब्जियां जवारे की रोटी फ्रूट में भरपूर फाइबर मौजूद होते हैं | चावल, आलू और ब्रेड में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते हैं, जो बॉडी में हो रहे बदलाव के लिए जरूरी है।
गर्भवती महिलाओं को आंवला, संतरा, मौसमी, नींबू का सेवन करना चाहिए जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आयोडीन बच्चे के मानसिक विकास के लिए बहुत ही जरूरी होता है। आयोडीन की कमी के कारण बच्चे को मानसिक रोग होने का खतरा अधिक होता है।
इसलिए जरूरी है कि गर्भवती महिला अपने आहार में आयोडीन की पर्याप्त मात्रा ले | हमारे शरीर में अंगों का विकास और उन्हें मजबूत बनाने में प्रोटीन काफी अहम भूमिका निभाता है। प्रोटीन से महिला के स्तन और गर्भाशय का विकास होता है। पनीर, सोयाबीन, ड्राई फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होते हैं।
नारियल पानी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है | इसलिए गर्भावस्था में इसका सेवन जरूर करें गर्भवती महिलाओं को दिनभर ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।
पीरियड मिस होने के पहले प्रेगनेंसी के लक्षण
वैसे तो पीरियड मिस होने के बाद हर महिला के मन में सवाल आता है कि वह प्रेग्नेंट तो नहीं है | उसके बाद अगर वह प्रेगनेंसी टेस्ट करती है, तो पता चल ही जाता है कि वह प्रेग्नेंट है या नहीं |
लेकिन कई प्रेगनेंसी टेस्ट कुछ दिनों के बाद पॉजिटिव आती है, ऐसे वक्त में आप समझ नहीं पाते हैं कि महिला गर्भवती है या नहीं | इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं पीरियड मिस होने के पहले प्रेगनेंसी के महिलाओं के शरीर में क्या-क्या लक्षण देखने को मिलते हैं |
- तन में भारीपन महसूस होना
- स्तन में सूजन आना
- पेट में मरोड़ उठना
- बहुत ज्यादा थकान महसूस करना
- जी मिचलाना और उल्टी आना
- ज्यादा पेशाब आना
- कब्ज समस्या होना
- पेट में गैस होना
- सीने में जलन होना
- मुंह का स्वाद कड़वा रहना
आयुर्वेदा का फेसबुक पेज लाइक करना मत भूलना।
और पढ़े –
- ब्रेस्ट साइज कम करने का तरीका
- सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय
- महिलाओं में कमज़ोरी दूर करने के उपाय।
- जामुन के औषधीय गुण
- शारीरिक कमजोरी के कारण