पानी में नमक मिलाकर नहाने से होने वाले फायदे।
नहाने के पानी में नमक मिलाकर नहाने से हम कई समस्या से छुटकारा पा सकते है। अगर आपके शरीर में कही पर भी दर्द होता है तो चाहे वो जॉइंट पैन हो या मसल पैन। हर रोज नहाने के पानी में नमक मिलाकर नहाने से आपकी यह समस्या कम हो जाएगी।
इसके अलावा आपके शरीर पर कही पर भी सूजन है तो इस पानी से नहाना शुरू करो। इससे आपकी सूजन कम हो जाएगी।
यह उपाय गर्भवती महिला के लिए भी बहुत लाभकारी है। गर्भावस्ता में महिला के पैर पे सूजन आती है। ऐसे समय में वो इस पानी से नहा सकती है। इसके अलावा सूजन कम करने के लिए एक टब में गर्म पानी लेकर नमक डालके उसमे पैर रखने से सूजन कम हो जाती है।
त्वचा में पुराणी चमड़ी उतरने के बाद नई चमड़ी आने से स्किन हैल्थी बनी रहती है। फॉस्फेट वाले नमक के पानी से नहाने से शरीर की चमड़ी की सफाई होती है। जिससे नई चमड़ी आने में भी मदद मिलती है।
इसके अलावा नमक वाले पानी से नहाने से स्किन मुलायम और नर्म बन जाती है। हमारे त्वचा के मॉइस्चरायसिंग बहुत जरूरी होता है। नमक के पानी में मैग्नेसियम पाया जाता है जो शरीर के स्किन में पानी को ज्यादा देर तक रोके रखता है। इससे स्किन में नमी बनी रहती है।
नमक वाले पानी से नहाने से त्वचा में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल आते है। गर्म पानी में नमक मिलाके नहाने से त्वचा के पोर्स खुल जाते है।
आपके शरीर का सारा भार आपके पैर पर ही होता है। पैरोंपर ज्यादा भार पड़ने के कारण पैरोंकी मांसपेशिया नर्म हो जाती है और बूट – चप्पल पहने से पैरोंमें छाले पड जाते है।
नमक वाले पानी से स्नान करने से पैरोंकी माँसपेशियोंका दर्द और जखडन दूर हो जाती है। इससे पैरोंमें आने वाली बदबू भी नष्ट हो जाती है।
नमक वाले पानी से नियमित स्नान करने से आपकी त्वचा हमेशा जवान बनी रहती है। इससे दाग धब्बे भी मिट जाते है। नमक के पानी से नहाने से हमारे हड्डिया मजबूत हो जाती है।
अगर आपको हड्डियोंकी कोई बीमारी है तो आप इस पानी का इस्तेमाल नहाने में कर सकते है। नमक वाले पानी से नहाने से खुजली की समस्या और नींद ना आने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
गर्म पानी से नहाने के नुकसान
बहुत सारे लोग गर्म पानी से नहाते हैं और बहुत ही कम लोग हैं, जो 12 महीने ठंडे पानी से नहाते हैं | नहाने के लिए ठंडा पानी ही सबसे अच्छा होता है।
गर्म पानी से नहाने से शरीर को कई तरह का नुकसान हो सकता है। गर्म पानी के कारण स्किन का मॉइशर खराब हो जाता है।
इससे स्किन का ग्लो कम हो सकता है। गर्म पानी के कारण बालों में डैंड्रफ की प्रॉब्लम बढ़ने लगती है |
ज्यादा गर्म पानी बालों पर लगाने से बाल झड़ने लगते हैं | गर्म पानी के कारण स्किन के टिशू डैमेज होने लगते हैं।
ऐसे में स्क्रीन पर समय से पहले झुर्रियां आ सकती है। गर्म पानी से नहाने पर आँख सूखी हो जाती है। इसके कारण आंखों में रेडनेस खुजली और बार-बार पानी आने की प्रॉब्लम हो सकती है।
गर्म पानी के कारण स्किन की ड्राइनेस होती है। इससे खुजली की प्रॉब्लम हो सकती है। गर्म पानी का बालों पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। इससे बालों का मौसम खराब हो जाता है, जिससे बाल और ड्राई हो सकते हैं।
आयुर्वेदा का फेसबुक पेज लाइक करना मत भूलना।
और पढ़े –
- कुंकुमादि तेल के फायदे
- फेस वॉश और जैतून का तेल (Timeless Beauty)
- कहानी सुनने के फायदे
- खड़े होके पानी पिने के नुकसान।
- कॉन्स्टिपेशन यानि की कब्ज की समस्या।