मकई के फायदे
भुट्टा या मकई सेहत का खजाना है | इसको पोषण के हिसाब से बेहतरीन माना जाता है | मकई के फायदे बहुत सारे है | पके हुए भुट्टे में पाए जाने वाला प्रोटीन और विटामिन ए का अच्छा स्रोत होता है | जो हमारी नजर के लिए काफी फ़ायदेमंद होता है।
भुट्टे को पकाने के बाद उसके एंटी ऑक्सीडेंट बढ़ जाते हैं | पके हुए मकई में फोलिक एसिड होता है जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में मददगार होता है | मकई में कैरोटीन होता है, जिसके कारण इसका रंग पीला होता है | इसके अलावा मकई में विटामिन कार्बोहाइड्रेट और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं | शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण एनीमिया की बीमारी हो जाती है।
मकई में मौजूद विटामिन बी और फोलिक एसिड एनीमिया को दूर करते हैं | जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए मकई बहुत ही लाभकारी है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और कैलरी मौजूद होती है जो वजन बढ़ाने में सहायक है।
गर्भवती महिलाओं के लिए मकई बहुत ही फायदेमंद है। बच्चे के विकास के लिए आवश्यक फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए गर्भावस्था में इसका सेवन जरूर करें |
मकई दिल की बीमारियों को दूर करने में सहायक होती है। इसमें विटामिन ए, सी और कैरोटीन पाया जाता है जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम कर के रक्त के प्रवाह को सुचारू बनाते हैं।
मकई में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट कैंसर से बचाने में मददगार होते हैं। यह कैंसर फैलाने वाले मुक्त कणों से लड़ते हैं और व्यक्ति की सेहत ठीक करने का काम करते हैं।
आयुर्वेदा का फेसबुक पेज लाइक करना मत भूलना।
और पढ़े –
- सुंदरता के लिए चावल का आटा का उपयोग कैसे करें
- अतिबला के फायदे
- प्रसव के बाद पेट की चर्बी को कम करने का उपाय
- फ्रोजन शोल्डर या कंधे की अकड़न के कारण लक्षण
- काले चने के फायदे