मूंगफली का तेल
दोस्तों, कई सारे स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने के लिए तेल बहुत ही जरुरी होता है | भोजन बनाने के लिए तेल एक बहुत ही आवश्यक चीज है | आज बाजारों में कई तरह के तेल उपलब्ध है | लेकिन मूंगफली का तेल और तेलों के मुकाबले कई ज्यादा लाभकारी है |
मूंगफली एक वनस्पती है जिसे आप कच्चा खा सकते है, इसे पकाकर खा सकते है | मूंगफली का तेल कई प्रकार का होता है रिफाइंड, अनरिफाइंड, रोस्टेड और कोल्ड प्रेस्ड |
मूंगफली का तेल कोलेस्ट्रॉल से मुक्त होता है | यह तेल शरीर में वसा के स्तर को नियंत्रित करता है | शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ह्रदय संबंधित कई बीमारिया निर्माण होती है |
एथेरोस्क्लेरोसिस याने की धमनियों में ब्लॉक होना कोलेस्ट्रॉल के कारण होनेवाली एक समस्या है जिसके कारण लोगों को हार्ट अटैक भी आने लगता है |
मूंगफली का तेल शरीर से ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करता है | मूंगफली के तेल में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड भी पाया जाता है जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल याने की HDL के स्तर को बढ़ाता है |
यह तेल शरीर में फैट की मात्रा को बढ़ने नहीं देता जिससे ह्रदय को स्वस्थ रखने में सहायता मिलती है | उच्च रक्तचाप या ब्लड प्रेशर की समस्या में ये तेल बहुत ही फायदेमंद है | इस तेल के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है |
खराब तेल के इस्तेमाल से शरीर पर अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है जिसके कारन शरीर का वजन बढ़ने लगता है | वजन बढ़ने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है | इसलिए एक स्वस्थ जिंदगी के लिए भोजन में अच्छे तेल का समावेश होना बहुत ही जरुरी है |
डायबिटीज की समस्या में मूंगफली का तेल विशेष लाभकारी है | इस तेल के सेवन से शरीर में इन्सुलिन की पर्याप्त मात्रा बनी रहती है | और रक्त में ग्लूकोज का स्तर भी नियंत्रित रहता है |
अल्जाइमर एक भूलने की बीमारी है जिससे कई बूढ़े लोग ग्रस्त है | मूंगफली का तेल सेवन करके आप इस बीमारी से दूर रह सकते है | मूंगफली के तेल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते है | जो मस्तिष्क में मौजूद फ्री रेडिकल को खत्म करते है जिससे मस्तिष्क स्वस्थ रहता है |
शरीर की इम्युनिटी पावर को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए मूंगफली के तेल का सेवन करे | मूंगफली के तेल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन D होता है जो दात और हडियों को मजबूत बनाता है |
मूंगफली का तेल खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ त्वचा के लिए भी बहुत ही असरदार है | इस तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन E, विटामिन A होता है जो फ्री रेडिकल को नष्ट करता है | जिससे त्वचा की झुर्रिया दाग धब्बे त्वचा का कालापन कम हो जाता है और त्वचा हमेशा जवान दिखती है |
मूंगफली के तेल में २ -३ बुँदे निम्बू का रस मिलाकर लगाने से त्वचा का रूखापन ठीक हो जाता है | घुटनो का दर्द, जोड़ों के दर्द के कारण कई लोग परेशान हो जाते है |
मूंगफली के तेल में लहसुन की ४ -५ कलिया मिलाकर इस तेल को अच्छे से गर्म करे | फिर तेल को गुनगुना करके इससे घुटनो की मालिश करे इस घुटनो का दर्द ठीक हो जायेगा |
प्रोटीन की कमी के कारण बाल टूटने लगते है बाल बिखर जाते है | मूंगफली के तेल को हल्का गर्म करके रात को सोते समय इससे बालों की मालिश करे | इस तेल को हफ्ते में २ बार बालों पर लगाए | इससे बालों को प्रोटीन मिलेगा | बालों का टूटना कम हो जायेगा |
बालों की रूसी को खत्म करने के लिए मूंगफली के तेल में निम्बू का रस और टी ट्री ऑइल मिलाकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करे और बालों पर लगाए | २ -३ घंटे के बाद बालों को शैम्पू से अच्छी तरह से साफ करे | इस उपाय को हफ्ते में २ बार जरूर करे | इससे बालों की रूसी ठीक हो जाएगी |
आजकल कई लोग कैंसर की समस्या से पीड़ित है | कैंसर से बचने के लिए मूंगफली तेल का सेवन करे | इस तेल में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते है जो कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करते है |
पाचन तंत्र की गड़बड़ी कई बिमारियों को आमंत्रित करती है | खराब तेल में बनाया खाना पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है | मूंगफली का तेल पाचन तंत्र को ठीक करता है |
छोटे बच्चे, बूढ़े, बीमार लोग इस तेल में पकाया खाना खा सकते है इससे कोई नुकसान नहीं होगा | लेकिन दोस्तों किसी भी तेल को गर्म करने के बाद दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इससे कई बीमारियां निर्माण हो सकती है |
मूंगफली खाने के फायदे
मूंगफली महिलाओं में प्रजनन शक्ति को बेहतर बनाती है। मूंगफली में फोलिक एसिड होता है | फोलिक एसिड गर्भावस्था के दौरान महज 70% तक गंभीर न्यूरल ट्यूब दोष के जोखिम को कम कर देता है।
मूंगफली सर्दी जुकाम के लिए बहुत ही लाभदायक है। सर्दी के मौसम में मूंगफली खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है। यह खांसी में बहुत फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन फेफड़ों को मजबूत बनाता है।
मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर के अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
इसमें कैल्शियम और विटामिन D3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है | मूंगफली में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और बीटा कैरोटीन मौजूद होता है।
यह हमारे तंत्रिका तंत्र मांसपेशियों और रक्त वाहिकाओं को शांत करके त्वचा के लिए बेहतर प्रवाह प्रदान करती है।
मूंगफली में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पेट कैंसर के खतरे को कम करते हैं। मूंगफली वजन कम करने के लिए भी बहुत उपयोगी है। इसमें प्रोटीन और फाइबर होते हैं। यह दोनों पोषक तत्व भूख को कम करते हैं। इससे आपका वजन नियंत्रित रहता है।
मूंगफली का सेवन करने से अल्जाइमर जैसी बीमारी से लड़ने में हेल्प मिलती है |
मूंगफली का सेवन करने से सोरायसिस और एक्जिमा से स्किन डिजीज का इलाज होता है। इसमें मौजूद फाइबर शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकाल देते हैं।
मूंगफली में कई ऐसे पोषक तत्व होते, जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए फायदेमंद है।
आयुर्वेदा का फेसबुक पेज लाइक करना मत भूलना।
और पढ़े –
- हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए ५ फल
- फेसबुक लॉग इन
- वजन बढ़ाने के तरीके
- पर्यावरण प्रदूषण
- पेड को बचाना जरूरी है।