अनार के पत्ते के फायदे।
अनार का फल जितना लाभकारी है उतने ही इसके पत्ते भी फायदेमंद है। इसके पत्तों में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं।
अनार के ताजा पत्तों को पीसकर हाथ पाव पर लेप करने से जलन में लाभ होता है। अनार के पत्तों को पानी में उबालकर कुल्ला करने से छाले ठीक हो जाते हैं l
अनार के पत्तों के 1 लीटर रस में आधा लिटर तिल का तेल मिलाकर इसे अच्छे से उबाले। यह मिश्रण आधा होने पर इससे शरीर की मालिश करें। इससे शरीर की जलन और दर्द ठीक हो जाता है।
खांसी को दूर करने के लिए भी आप अनार के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अनार के सूखे पत्ते, अनार की कली, तुलसी के पत्ते और 3-4 काली मिर्च को एक साथ मिलाकर पानी में उबालें। पानी आधा रहने पर छानकर इसका सेवन करें। इससे खांसी बहुत जल्दी ठीक हो जाती है।
अनार के पत्तों का पाउडर करके एग्जिमा पर लगाने से आराम मिलता है। पीलिया की बीमारी को ठीक करने के लिए अनार के पत्ते बहुत फायदेमंद है। इसके लिए 3 ग्राम अनार के पत्तों का चूर्ण एक गिलास पानी में मिलाकर अच्छे से उबाले l
पानी आधा रहने पर दिन में 2 बार इस पानी का सेवन करें। अनार के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह आपके आंतों की समस्या का इलाज करता है। दस्त को रोकने के लिए अनार के पत्तों के रस में थोड़ी सी मिश्री मिलाकर इसका सेवन करें।
अनार के पत्तों से बनी चाय का सेवन करने से पेट दर्द ठीक हो जाता है। अनार के पत्तों को पानी में मिलाकर इसे खूब उबाले पानी एक चौथाई रहने पर रात को सोते समय इसका सेवन करें। इस मिश्रण को पीने से आपको बहुत अच्छी नींद आएगी। अनिद्रा की समस्या का इलाज करने के लिए यह बहुत ही लाभकारी है।
अनार के ताजा पत्तों के रस में सरसों का तेल मिलाकर मालिश करने से खुजली की समस्या ठीक हो जाती है। अनार के पत्तों का रस चेहरे पर लगाने से झुर्रियां खत्म हो जाती है।
आयुर्वेदा का फेसबुक पेज लाइक करना मत भूलना।
और पढ़े –
- महाराष्ट्र के बारे में जानकारी
- रातों रात गोरा होने के उपाय
- दूध के साथ बिल्कुल भी ना खाएं यह चीजें
- नारियल खाने के फायदे